UP Politics: भाजपा नेता ने अवधेश प्रसाद को बताया एक्सीडेंटल सांसद, मंदिर चंदे पर उठाए सवाल


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता डॉ. सर्वेश वर्मा ने अयोध्या के समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सांसद को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें 'एक्सीडेंटल सांसद' करार दिया है। डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि अवधेश प्रसाद ने जनता के बीच झूठ का जाल बुनकर चुनाव जीता…

अयोध्या: भाजपा नेता सर्वेश वर्मा का सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर तीखा हमला, कहा- ‘एक्सीडेंटल सांसद हैं अवधेश’

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता डॉ. सर्वेश वर्मा ने अयोध्या के समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सांसद को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘एक्सीडेंटल सांसद’ करार दिया है। डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि अवधेश प्रसाद ने जनता के बीच झूठ का जाल बुनकर चुनाव जीता है। उन्होंने दावा किया कि यदि आज के समय में अयोध्या में दोबारा चुनाव कराए जाएं, तो सपा सांसद 2 लाख वोटों के भारी अंतर से हार का सामना करेंगे। राम मंदिर जैसे संवेदनशील और गौरवशाली मुद्दे पर घेरते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इतनी बड़ी ऐतिहासिक घटना के बावजूद अयोध्या के सांसद खामोश रहे और सोते रहे।

इसे भी पढ़ें- घोटालेबाजों पर EOW का बड़ा एक्शन: छात्रवृत्ति घोटाले में 1 करोड़ रुपये के गबन का आरोपी गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे कई बड़े राज

भाजपा नेता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “अवधेश प्रसाद न केवल एक एक्सीडेंटल सांसद हैं, बल्कि वे खुद को अयोध्या का सबसे बड़ा अहंकारी राजा समझते हैं। हमने ऐसा अहंकार में डूबा हुआ जन-प्रतिनिधि कभी नहीं देखा, जिसे अयोध्या की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार ही न हो।” उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के लोग केवल अपनी जेबें भरने में व्यस्त रहते हैं और भोली-भाली जनता को गुमराह कर वोट हासिल करते हैं।

इसे भी पढ़ें- ‘पाठशाला नहीं, मधुशाला खोल रही सरकार’: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा पर बोला तीखा हमला

डॉ. सर्वेश वर्मा ने आगे कहा कि सांसद अवधेश प्रसाद महज समाजवादी पार्टी के एक ‘पोस्टरबॉय’ बनकर रह गए हैं। पार्टी उन्हें अयोध्या का राजा बताकर पेश करती है, लेकिन हकीकत में ये ऐसे राजा हैं जो जनता के हितों की रक्षा करने के बजाय उनका शोषण कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अयोध्या की जागरूक जनता समाजवादी पार्टी के किसी भी झांसे में आने वाली नहीं है और उन्हें करारा जवाब देगी।

  • उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • देश-दुनिया की अन्य खबरों के लिए लल्लूराम डॉट कॉम के साथ जुड़े रहें

Exit mobile version