Uttar Pradesh News:चंपत राय पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग, महंत संत दास बोले- भगवान राम पर टिप्पणी से आहत हुईं भावनाएं

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राम जानकी मंदिर के महंत संत दास ने उनके खिलाफ राम जन्मभूमि थाने में एक बार फिर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। महंत का आरोप है कि चंपत राय ने भगवान श्रीराम के…


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राम जानकी मंदिर के महंत संत दास ने उनके खिलाफ राम जन्मभूमि थाने में एक बार फिर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। महंत का आरोप है कि चंपत राय ने भगवान श्रीराम के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे करोड़ों रामभक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

चंपत राय के खिलाफ FIR हो

महंत संत दास ने दावा किया कि कथित बयान से संबंधित वीडियो क्लिप भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने मांग की है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चंपत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। शिकायत देने के बाद महंत संत दास ने अपने समर्थकों के साथ राम जन्मभूमि थाने के बाहर नारेबाजी भी की।


READ MORE: एकतरफा प्यार में मेडिकल छात्रा की चाकू से हत्या, बचाने पहुंची महिला कर्मचारी भी घायल

महंत संत दास ने आरोप लगाया कि यह केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला नहीं है, बल्कि अयोध्या में भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से जुड़े मामलों में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी को सनातन समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।

मामले की छानबीन शुरू

उधर, पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध कराए गए तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें 

Exit mobile version