Gold आज ₹415 सस्ता, हफ्ते भर में ₹2,104 की भारी गिरावट

देश के सर्राफा बाजार में 17 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने के भाव में 415 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,264 रुपये पर आ गई है। इससे…

17 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

देश के सर्राफा बाजार में 17 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने के भाव में 415 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,264 रुपये पर आ गई है। इससे एक दिन पहले, 16 जुलाई को सोने का भाव 1,41,679 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। एक किलो चांदी के दाम में 797 रुपये की कमी दर्ज की गई है, जिससे यह 2,16,637 रुपये पर आ गई है, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,17,434 रुपये था। यदि इस पूरे हफ्ते की बात करें तो सोने की कीमतों में 2,104 रुपये और चांदी में 3,753 रुपये की गिरावट देखी गई है। 10 जुलाई को सोना 1,43,368 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,20,390 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी।

प्रमुख शहरों में सोने की ताजा दरें (10 ग्राम 24 कैरेट)

शहर कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,42,680
मुंबई ₹1,42,530
कोलकाता ₹1,42,530
चेन्नई ₹1,42,910
जयपुर ₹1,42,680
भोपाल ₹1,42,580
पटना ₹1,42,580
लखनऊ ₹1,42,680
रायपुर ₹1,42,530
अहमदाबाद ₹1,42,580

सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हुई

केंद्र सरकार ने एक बड़ा नीतिगत फैसला लेते हुए सोने और चांदी के आयात शुल्क (Import Duty) को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को कम करना और अनावश्यक विदेशी खरीद पर अंकुश लगाना है। मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे हालातों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

इस नई व्यवस्था में सोने पर 10% की बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% का एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लागू किया गया है, जिससे प्रभावी टैक्स रेट 15% हो गया है। गौरतलब है कि इससे पहले बजट 2024 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे घटाकर 6% किया था।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • हॉलमार्क की जांच करें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। ज्वेलरी पर मौजूद अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) से सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है।
  • कीमतों की तुलना करें: खरीदारी से पहले IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइटों के जरिए सोने के मौजूदा भाव को जरूर क्रॉस चेक करें। ध्यान रहे कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं।

असली चांदी की पहचान के सरल उपाय

  • मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक की तरफ आकर्षित नहीं होती है।
  • आइस टेस्ट: चांदी के टुकड़े पर बर्फ रखने से वह तेजी से पिघलने लगती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती, जबकि मिलावटी धातु में कॉपर जैसी गंध आ सकती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ने पर उस पर काला निशान उभरना चाहिए।

विशेष रिपोर्ट: भारतीय घरों में GDP से अधिक का सोना

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास जमा सोने का कुल मूल्य 5 ट्रिलियन डॉलर (450 लाख करोड़ रुपये) को पार कर गया है। यह आंकड़ा देश की कुल जीडीपी (370 लाख करोड़ रुपये) से भी अधिक है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट बताती है कि भारतीय घरों में करीब 34,600 टन सोना जमा है। सोने की कीमतों में आई रिकॉर्ड तेजी के कारण यह निवेश मूल्य इतना अधिक हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिलहाल 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।


Exit mobile version