
उदयपुर जिले के गोगुंदा स्थित भूताला गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार शाम करीब 7 बजे गांव के पास से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर पास के तालाब में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त तालाब के किनारे…

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों 'मगरमच्छ' शब्द चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह चर्चा चंबल के मगरमच्छों की नहीं, बल्कि रीट-2021 पेपर लीक मामले में शामिल उन सफेदपोशों की है, जिन्हें पकड़ने का वादा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया था। इस बीच, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का युवाओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के…

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय डीप डिप्रेशन सिस्टम के चलते राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इस सिस्टम का सबसे अधिक असर गुरुवार से दिखाई देगा, जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में…

राजस्थान के चिकित्सा महकमे में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। कुचामन सिटी के सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले 5 मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण फैल गया है। ऑपरेशन के महज 24 घंटे के भीतर ही मरीजों की आंखों की रोशनी पर संकट मंडराने लगा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन…

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बेनाड़ इलाके में बुधवार रात एक खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में मौके से एक इंजेक्शन और सिरिंज मिलने के बाद पुलिस ने इसे ड्रग ओवरडोज का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अजमेर के किशनगढ़ निवासी युवक के…

राजस्थान के सीकर में सोमवार दोपहर स्टेट जीएसटी विभाग की टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में छापेमारी की। जयपुर से पहुंची जीएसटी की विशेष टीमों ने पाथ, बैंको और प्रयास जैसे प्रमुख कोचिंग संस्थानों को अपनी जांच के दायरे में लिया है। पिछले कई घंटों से जारी इस…

जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग कर एक महिला को ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरों को AI तकनीक के जरिए अश्लील रूप देकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और डरा-धमकाकर 5 लाख 75 हजार रुपये की वसूली की। मामले…

सवाई माधोपुर के लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर बुधवार शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में 7 से 8 श्रद्धालु घायल हो गए। भाड़ौती टोल प्लाजा के पास तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आ गिरा, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में करीब 25…

टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए गहलोद गांव स्थित 'नीम वाले सिद्ध बाबा' के आश्रम से 35 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी…

राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने दिल्ली में संसद के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस आलाकमान पर कड़ा प्रहार किया है। पूनिया ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों और अपराधों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का व्यवहार…









