
कोटा के ऐतिहासिक गढ़ पैलेस में बुधवार को आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए 'वायु धारणा' परीक्षण संपन्न हुआ। 100 फीट ऊंचे जंतर की बुर्ज पर धर्म ध्वजा फहराकर की गई इस विशेष पूजा के जरिए हाड़ौती क्षेत्र में आगामी मानसून और फसल की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया गया।…

महिला सुरक्षा और उनकी गरिमा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ पुलिस ने बुधवार को जिलेभर में "महिला सुरक्षा संकल्प – सेफ्टी एंड डिग्निटी फॉर एवरी वूमन" अभियान का संचालन किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित इस विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ सीधा संवाद किया, वहीं…

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किसी भी संभावित एयरक्राफ्ट हाईजैक जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक व्यापक एंटी-हाइजैक मॉक ड्रिल आयोजित की। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य वास्तविक संकट के समय सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय, संचार तंत्र और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का…

मंगलवार को जिलेभर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व पूरी श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार और देवस्थान विभाग के निर्देशों के अनुपालन में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन ने संतों एवं महंतों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद…

राजस्थान के बाड़मेर में कृषि बिजली कनेक्शन न मिलने से हताश होकर डिस्कॉम कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास करने वाले किसान के मामले का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डीएलएसए अध्यक्ष अजिताभ आचार्य ने बुधवार को डिस्कॉम के अधीक्षण…

उदयपुर में सोमवार को भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जल-जंगल-जमीन और विस्थापन के गंभीर मुद्दों को लेकर एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। मोहता पार्क से संभागीय आयुक्त कार्यालय तक आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आदिवासियों को बेदखल करने वाली विभिन्न परियोजनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।…

राजस्थान के राजसमंद जिले में सोमवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के प्रमुख देवालयों, गुरु आश्रमों और अखाड़ों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने अपने गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।

धौलपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया दौरे के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राजाखेड़ा से कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने मुख्यमंत्री के दौरे को केवल 'इवेंट मैनेजमेंट' करार देते हुए दावा किया कि जिले को कोई नई बड़ी सौगात नहीं मिली है। बोहरा ने राजाखेड़ा पुल की मंजूरी का स्वागत तो किया,…

धौलपुर जिले के निहालगंज थाना पुलिस ने कायस्थपाड़ा इलाके में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषण, जिनमें चार सोने की चूड़ियां और एक मटर माला शामिल है, बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब यह…

राजस्थान में इस साल भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों में रखा 2089 टन अनाज बारिश और प्राकृतिक आपदाओं की भेंट चढ़ गया है। इस नुकसान के साथ राजस्थान देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। लोकसभा में सांसद हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय खाद्य…









