अजमेर में एक नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार- पीड़िता के पिता ने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि वह और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं। दिन के समय उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अकेला पाकर लंबे समय से अश्लील इशारे करता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार अश्लील हरकत की गई। परिवाद के मुताबिक- 12 जुलाई को बेटी घर के काम से बाहर निकली थी। इस दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया और गलत हरकत की। आरोपी ने छेड़छाड़ का वीडियो होने का दावा करते हुए उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी और अपनी बात मानने का दबाव बनाया। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद जब आरोपी का विरोध किया तो उसने अपने पिता के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट के दौरान भी आरोपी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। परिवाद में आरोप लगाया कि पहले शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला एसपी के समक्ष पहुंचा। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पड़ोसी युवक ने नाबालिग से की अश्लील हरकत:पिता के साथ मिलकर मारपीट करने का भी आरोप; धमकी दी
सारांश
राज्य की खबरे
-
Bundi: बजरी माफिया का पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी में 2 जवान घायल
-
Delhi News: दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, सतीश गोलचा की जगह अनुराग कुमार बने नए कमिश्नर
-
Awareness: करवड़ छात्रावास में SDOP ने छात्रों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
-
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक के अनशन पर मंत्री संजय निषाद का बड़ा हमला, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
-
Udaipur Airport: टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हुआ उदयपुर, जोधपुर ने मारी बाजी
अन्य खबरे
-
Divorce के बीच सेलिना का दर्द: ट्रॉमा ने सब कुछ छीना, बेटे की कब्र पर रोईं मां
-
AI: चीन का नया मॉडल Kimi, अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती
-
Divorce के बीच सेलिना का दर्द: कहा- ट्रॉमा ने सब कुछ छीन लिया
-
Kanwar Yatra: जानिए कौन था वो पहला भक्त जिसने महादेव को जल चढ़ाया था
-
OMG-2 मैंने लिखी, क्रेडिट तक नहीं दिया:परेश रावल का दावा- सीक्वल नहीं थी, सलमान-अजय को लेना था, अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद आई तो बिगड़ी बात
