अजमेर में एक नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार- पीड़िता के पिता ने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि वह और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं। दिन के समय उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अकेला पाकर लंबे समय से अश्लील इशारे करता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार अश्लील हरकत की गई। परिवाद के मुताबिक- 12 जुलाई को बेटी घर के काम से बाहर निकली थी। इस दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया और गलत हरकत की। आरोपी ने छेड़छाड़ का वीडियो होने का दावा करते हुए उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी और अपनी बात मानने का दबाव बनाया। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद जब आरोपी का विरोध किया तो उसने अपने पिता के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट के दौरान भी आरोपी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। परिवाद में आरोप लगाया कि पहले शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला एसपी के समक्ष पहुंचा। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पड़ोसी युवक ने नाबालिग से की अश्लील हरकत:पिता के साथ मिलकर मारपीट करने का भी आरोप; धमकी दी
सारांश
राज्य की खबरे
-
AIIMS को HC की फटकार: मासूम अनिका के इलाज पर 23 जुलाई तक जवाब तलब
-
Jaipur: ब्लूसीस कैफे पर पुलिस का छापा, 7 हुक्के और फ्लेवर जब्त, कई हिरासत में
-
Delhi News: दिल्ली में पिंक सहेली कार्ड से अब एक बस में सिर्फ एक बार फ्री सफर
-
UP News: अखिलेश यादव पर राजभर का तंज, कहा- दलितों और पिछड़ों से चिढ़ते हैं सपा प्रमुख
-
Rain: डिंडोरी में 9 दिन बाद झमाझम बारिश, किसानों में खुशी की लहर
अन्य खबरे
-
OMG-2 मैंने लिखी, क्रेडिट तक नहीं दिया:परेश रावल का दावा- सीक्वल नहीं थी, सलमान-अजय को लेना था, अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद आई तो बिगड़ी बात
-
Money Plant Vastu: घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाना शुभ है या अशुभ?
-
Air India का नया ऐप लॉन्च, फ्लाइट कैंसिल होने पर अब घर बैठे मिलेगी मदद
-
Air India का नया ऐप लॉन्च, फ्लाइट कैंसिल होने पर अब होटल और कैब की सुविधा आसान।
-
Aamir Khan: सोनम वांगचुक पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म और सेहत पर कही ये बात
