सवाईमाधोपुर में मनचले को युवतियों ने पीटा:दुकानदारों ने पुलिस के हवाले किया; कोचिंग जाते समय करता था परेशान



सवाई माधोपुर शहर की न्यू मार्केट इलाके में युवतियों ने कमेंट करने वाले 17 साल के युवक की पिटाई कर दी। दुकानदारों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन-चार दिन से कर रहा था पीछा
शहर पुलिस चौकी प्रभारी हरिलाल ने बताया- रविवार शाम कुछ व्यापारी युवक को पकड़कर चौकी पर लाए थे। युवतियों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले तीन-चार दिनों से उनका पीछा कर रहा था, जिसे वे लगातार नजरअंदाज कर रही थीं। इससे उसकी हिम्मत बढ़ती गई। कोचिंग से निकलते ही की अभद्र हरकत
युवतियों के अनुसार, रविवार शाम वे कोचिंग से बाहर निकलीं तो युवक ने अश्लील इशारे किए। इसके बाद उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। युवतियों में से एक ने अपने दुकानदार पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया। बाजार में जुटी भीड़, शांति भंग में कार्रवाई
घटना के बाद बाजार में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ पहले शहर पुलिस चौकी और बाद में कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version