Ladnun: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 3 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा


डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं कस्बे में स्थित प्रतिष्ठित जैन विश्व भारती संस्थान की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। ये आरोपी लंबे समय से छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान कर रहे थे। इतना ही नहीं, कॉलेज परिसर के आसपास घूमकर…

लाडनूं में छात्राओं को परेशान करने वाले 3 मनचले गिरफ्तार, स्नैपचैट पर भेजते थे अश्लील मैसेज

डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं कस्बे में स्थित प्रतिष्ठित जैन विश्व भारती संस्थान की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। ये आरोपी लंबे समय से छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान कर रहे थे। इतना ही नहीं, कॉलेज परिसर के आसपास घूमकर ये युवक छात्राओं पर फब्तियां भी कसते थे, जिससे छात्राओं में भारी आक्रोश था।

कालिका टीम की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध हालत में पकड़े गए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए लाडनूं थानाधिकारी शंभुदयाल के नेतृत्व में कालिका टीम ने जाल बिछाया। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कॉलेज के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान जब इन युवकों से उनकी मौजूदगी का कारण पूछा गया, तो वे कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही लाडनूं थाना टीम को बुलाकर तीनों को हिरासत में ले लिया।

शांतिभंग के आरोप में हुई गिरफ्तारी, ये हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए ये युवक मौके पर ही पुलिस के साथ बहस करने लगे और शांति भंग करने पर आमादा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • अरबाज खान (18), निवासी- मगरा बास, लाडनूं।
  • अर्जुन गांधी (20), निवासी- मगरा बास, लाडनूं।
  • अजय मीणा (27), निवासी- बाजवा, थाना गुढ़ा गौड़जी, जिला झुंझुनूं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे और कितनी छात्राओं को इस तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। इस कार्रवाई से कॉलेज की छात्राओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।


Exit mobile version