Yash Event Update: प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, 4 घायल, मामला दर्ज


हैदराबाद के मेदचल स्थित मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में अभिनेता यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के दौरान एक साउंड सिस्टम अचानक ढह गया, जिससे वहां मौजूद चार लोग घायल हो गए। साइबराबाद पुलिस के अनुसार, घटना उस समय…

हैदराबाद: फिल्म ‘टॉक्सिक’ के इवेंट में बड़ा हादसा, स्टेज के पास साउंड सिस्टम गिरने से 4 लोग घायल

हैदराबाद के मेदचल स्थित मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में अभिनेता यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के दौरान एक साउंड सिस्टम अचानक ढह गया, जिससे वहां मौजूद चार लोग घायल हो गए। साइबराबाद पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब अभिनेता यश मंच से छात्रों और प्रशंसकों को संबोधित कर रहे थे।

यश ने तुरंत रोका अपना संबोधन

हादसे के वक्त यश मंच पर मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने भीड़ में अफरा-तफरी देखी और साउंड सिस्टम गिरने की आवाज सुनी, उन्होंने तुरंत अपना संबोधन रोक दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुपरस्टार यश को बेहद चिंतित देखा जा सकता है, जहां वह आयोजकों से घायलों की स्थिति के बारे में पूछते और मदद के लिए निर्देश देते नजर आ रहे हैं।

इवेंट मैनेजर और प्रबंधन पर मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कॉलेज प्रबंधन और इवेंट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेहतर व्यू पाने के लिए कुछ प्रशंसक साउंड सिस्टम के ऊपर चढ़ गए थे, जिसके भार से ढांचा ढह गया।

  • घायलों की स्थिति: एक छात्र का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • कानूनी कार्रवाई: साइबराबाद पुलिस ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बारे में

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक’ एक फैंटसी-माफिया ड्रामा है, जो प्यार, सत्ता, धोखे और क्षमा जैसे मानवीय पहलुओं को बयां करती है। फिल्म में मुख्य रूप से रया और उसके बेटे के भावनात्मक रिश्तों को केंद्र में रखा गया है।

इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Exit mobile version