
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज था। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न देने और जांच में सहयोग न करने के चलते विजिलेंस ने…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को एक नई मजबूती देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रदेश को 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी। राजधानी के पड़री खुर्द में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी…

लखनऊ: राजधानी के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के 22वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नए डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा का पेशा केवल एक करियर नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवा…

पीडीडीयू नगर: नई दांडी निवासी बलदेव यादव उर्फ झिंगुरी की सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुई हृदयविदारक मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस पूरी घटना…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात अभी से बिछने लगी है। इस बीच, 'इंडिया' गठबंधन के मुख्य घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हालिया बयानों ने दोनों दलों के बीच दरार की अटकलों को हवा दे दी…

देश के चर्चित धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों, जिनमें वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल की शाही जामा मस्जिद शामिल हैं, पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए मध्यस्थता के प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने अस्वीकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने इन संवेदनशील मामलों को सुलझाने के लिए हिंदू और…

अयोध्या: श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई, जिसमें शीर्ष अदालत ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी पर पूरी तरह हमलावर हैं। बलिया में हाल ही में हुए सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद राजभर ने सपा शासनकाल की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया…

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर…









