Marriage: सपने में खुद की शादी देखना शुभ है या अशुभ? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

सनातन धर्म में कुल 16 संस्कारों का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें विवाह को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. विवाह के साथ ही व्यक्ति अपने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करता है. अक्सर लोगों को नींद में अपनी शादी से जुड़े सपने दिखाई देते हैं. स्वप्न शास्त्र के जानकारों के अनुसार, हर सपना भविष्य में…

सपने में खुद की शादी देखना: क्या ये शुभ है या अशुभ?

सनातन धर्म में कुल 16 संस्कारों का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें विवाह को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. विवाह के साथ ही व्यक्ति अपने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करता है. अक्सर लोगों को नींद में अपनी शादी से जुड़े सपने दिखाई देते हैं. स्वप्न शास्त्र के जानकारों के अनुसार, हर सपना भविष्य में होने वाली किसी घटना का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं कि सपने में खुद का विवाह देखना शुभ है या फिर किसी अनहोनी का संकेत.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में खुद का विवाह होते हुए देखते हैं, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. यह सपना जीवन में आने वाली किसी बड़ी मुसीबत की ओर इशारा करता है, इसलिए ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है. हालांकि, इसके विपरीत यदि कोई लड़की सपने में अपने प्रेमी को किसी दूसरी महिला से शादी करते हुए देखती है, तो इसे शुभ माना जाता है. यह संकेत है कि जल्द ही उसके विवाह के योग बन सकते हैं.

सपने में दुल्हन और विवाह से जुड़े संकेत

  • स्वयं को दुल्हन के रूप में देखना: यदि कोई युवती खुद को शादी के जोड़े में देखती है, तो यह शुभ संकेत है. इसका अर्थ है कि उसकी कोई बड़ी मनोकामना जल्द पूरी हो सकती है.
  • दुल्हन का रोना: सपने में दुल्हन को रोते हुए देखना या उसकी विदाई का दृश्य देखना बेहद अशुभ माना जाता है. यह कार्यक्षेत्र में नुकसान या किसी बड़ी परेशानी का सूचक है.
  • फेरे लेते देखना: सपने में दूल्हा-दुल्हन को अग्नि के सात फेरे लेते देखना भी शुभ नहीं माना जाता है.

विवाह से जुड़ी वस्तुओं का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शादी से संबंधित चीजें जैसे सिंदूर, मंगलसूत्र या अंगूठी का दिखना भी अच्छा संकेत नहीं है. यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपके बनते कार्यों में बाधा आ सकती है या कोई आपके खिलाफ साजिश रच सकता है. इसी तरह, सपने में खुद को दूल्हा बनते देखना भी दांपत्य जीवन में तनाव और कलह का कारण बन सकता है. इसके अलावा, सपने में बारात देखना भी सेहत बिगड़ने या बीमारी का संकेत माना जाता है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य सूचनाओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.


लेखक: वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने प्रभासाक्षी और एबीपी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है. वर्तमान में वह TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ जुड़े हुए हैं.


Exit mobile version