E-bus: भोपाल में ई-बसों का ट्रायल शुरू, बैरागढ़ से 3 रूट पर दौड़ेंगी बसें

राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ई-बसों का ट्रायल रन आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। सोमवार की सुबह बैरागढ़ स्थित डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर तीन प्रमुख रूटों पर रवाना किया गया। अगले 5 दिनों तक ये बसें शहर…

भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू, अगस्त से आम जनता के लिए खुलेगा सफर

राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ई-बसों का ट्रायल रन आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। सोमवार की सुबह बैरागढ़ स्थित डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर तीन प्रमुख रूटों पर रवाना किया गया। अगले 5 दिनों तक ये बसें शहर की सड़कों पर तकनीकी और व्यावहारिक मानकों को परखने के लिए दौड़ेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त महीने से शहरवासी इन वातानुकूलित और प्रदूषण मुक्त बसों का लाभ उठा सकेंगे। गौरतलब है कि रविवार को जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी इन्हीं बसों के जरिए सफर कर इनकी गुणवत्ता का जायजा लिया था।

ट्रायल का उद्देश्य और संचालन की प्रक्रिया

फिलहाल यह एक ड्राय रन है, इसलिए आम यात्रियों को अभी बसों में सफर करने की अनुमति नहीं दी गई है। इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य बसों के संचालन, रूट की व्यवहारिकता, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और किसी भी संभावित तकनीकी खराबी की पहचान करना है। हालांकि, फीडबैक लेने के लिए स्थानीय पार्षदों को ट्रायल रन में शामिल किया जाएगा। बसों का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक।

पुराने भोपाल से कोलार तक जुड़ेंगे रूट

ट्रायल के तहत इलेक्ट्रिक बसों को बैरागढ़ डिपो से निकालकर पुराने भोपाल के मुख्य मार्गों से होते हुए बोर्ड ऑफिस तक ले जाया जा रहा है। इसके बाद ये बसें भोपाल रेलवे स्टेशन (प्लेटफॉर्म नंबर-1) और कोलार के बैरागढ़ चीचली रूट पर संचालित होंगी। परिवहन विभाग इन मार्गों पर यातायात के दबाव और बस संचालन में आने वाली चुनौतियों का बारीकी से आकलन कर रहा है ताकि भविष्य में यात्रियों को निर्बाध सेवा मिल सके।

बसों का बेड़ा और चार्जिंग की पुख्ता व्यवस्था

अधिकारियों के अनुसार, भोपाल को अब तक 21 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं और अगले 10 से 12 दिनों के भीतर 20 और नई बसें शहर में पहुंच जाएंगी, जिससे ई-बसों का बेड़ा और भी मजबूत हो जाएगा। बसों की चार्जिंग को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बैरागढ़ डिपो में अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। डिपो में 11 चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जा चुके हैं। ट्रायल प्रक्रिया के सफल समापन के बाद, प्रशासन जल्द ही इन बसों को आम जनता के लिए पूरी तरह से समर्पित कर देगा।


Exit mobile version