Delhi News: अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, आरोपी हिरासत में

शनिवार का दिन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। एक तरफ राजधानी दिल्ली में पिछले 20 दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने बलपूर्वक हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर, जंतर-मंतर…

कॉकरोच जनता पार्टी के लिए शनिवार का दिन रहा हंगामेदार, संस्थापक अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही

शनिवार का दिन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। एक तरफ राजधानी दिल्ली में पिछले 20 दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने बलपूर्वक हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अपने ऊपर स्याही फेंके जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीला रंग उनका पसंदीदा है। इस घटना से पहले अभिजीत दीपके ने वहां मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि अब वे सोनम वांगचुक की जगह खुद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

सोनम वांगचुक के उठाए जाने पर भड़के दीपके

दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “जिस तरह से उन्हें वहां से हटाया गया, जैसे किसी अपराधी को उठाया जाता है। उन्हें लगा था कि सोनम सर के बिना यह आंदोलन कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन अब उनकी जगह मैं भूख हड़ताल पर बैठ रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस का यह कदम शर्मनाक है। पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया था, लेकिन अदालत ने केवल गंभीर स्थिति में भर्ती करने की बात कही थी, जबकि सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट स्थिर है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अस्पताल में भर्ती को लेकर परिवार ने उठाए सवाल

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने अस्पताल में भर्ती कराए जाने के तरीके पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली हाई कोर्ट ने अनिवार्य रूप से अस्पताल में भर्ती होने का कोई आदेश नहीं दिया था, बल्कि केवल स्वास्थ्य निगरानी की बात कही थी।

गीतांजलि ने कहा, “अभी सोनम वांगचुक का कोई इलाज नहीं चल रहा है, केवल निगरानी और टेस्ट किए जा रहे हैं। हमें रिपोर्टों पर संदेह है, क्योंकि अस्पताल द्वारा बताए जा रहे आंकड़े, जैसे पोटैशियम लेवल में अचानक बदलाव, विश्वसनीय नहीं लग रहे हैं। हम किसी भी दवा को लेने से पहले किसी बाहरी लैब से इन रिपोर्टों की पुष्टि करवाना चाहते हैं क्योंकि हमें अस्पताल द्वारा दिए जा रहे आंकड़ों पर भरोसा नहीं है।”

मुख्य घटनाक्रम एक नजर में

घटना विवरण
सोनम वांगचुक की स्थिति पुलिस द्वारा जबरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
सियासी घटना अभिजीत दीपके पर जंतर-मंतर पर स्याही फेंकी गई
आंदोलन का भविष्य अभिजीत दीपके ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
परिवार का आरोप अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट्स पर जताया संदेह
  • उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें इंग्लिश में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • खेल जगत की हलचल के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version