Delhi: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल में शामिल हुए अमित जोगी, मंत्री इस्तीफे की मांग

रायपुर: नीट (NEET) परीक्षा में सामने आई व्यापक अनियमितताओं के विरोध में नई दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपना पुरजोर समर्थन दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने स्वयं आंदोलन स्थल पहुंचकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई और प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता…

NEET धांधली के खिलाफ दिल्ली में गरजे अमित जोगी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का किया समर्थन

रायपुर: नीट (NEET) परीक्षा में सामने आई व्यापक अनियमितताओं के विरोध में नई दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपना पुरजोर समर्थन दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने स्वयं आंदोलन स्थल पहुंचकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई और प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।

इस दौरान अमित जोगी ने पिछले 19 दिनों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भेंट की। जोगी ने वांगचुक के संघर्ष और उनके साहस की सराहना करते हुए उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके से भी चर्चा की।

शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता केंद्र की जवाबदेही – अमित जोगी

अमित जोगी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के लाखों होनहार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल उठते हैं, तो यह सीधे तौर पर युवाओं के मनोबल को तोड़ने वाला है। शिक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना केंद्र सरकार का प्राथमिक संवैधानिक दायित्व है।

सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए

अमित जोगी ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जनता की आवाज होता है। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर छात्रों और आंदोलनकारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए और त्वरित निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) हमेशा युवाओं, छात्रों के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

  • ताजा अपडेट्स के लिए जुड़ें: मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें: https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


Exit mobile version