Chhattisgarh News:स्कूल में शर्मनाक सजा: दंड के नाम पर शिक्षिका ने छात्र से लिखवाई 100 बार अश्लील गालियां, कॉपी देखकर भड़के अभिभावक, DEO ने दिए जांच के आदेश


रामकुमार यादव, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। अंबिकापुर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद एक छात्र को दंड स्वरूप कॉपी में कई पन्नों तक अश्लील गालियां लिखवाईं। बताया जा रहा…

var googletag = googletag || {}; googletag.cmd = googletag.cmd || [];

googletag.cmd.push(function() {
var mapping = googletag.sizeMapping().
addSize([0, 0], [300, 250]).
build();
googletag.defineSlot( ‘/21662585204/before_1_paragraph’, [[300,250],[320,50],[728,90]], ‘gpt-ad-9291643311756-0’ )
.addService(googletag.pubads()).defineSizeMapping(mapping);
window.advadsGamEmptySlotsTimers = window.advadsGamEmptySlotsTimers || {};
const timers = window.advadsGamEmptySlotsTimers;

timers[‘gpt-ad-9291643311756-0’] = setTimeout( function () {
const id = ‘gpt-ad-9291643311756-0’;
document.dispatchEvent( new CustomEvent( ‘aagam_empty_slot’, {detail: id} ) );
delete ( timers[id] );
}, 1000 );

if ( typeof window.advadsGamHasEmptySlotListener === ‘undefined’ ) {
googletag.pubads().addEventListener( ‘slotRequested’, function ( ev ) {
const id = ev.slot.getSlotElementId();
if ( typeof timers[id] === ‘undefined’ ) {
return;
}
clearTimeout( timers[id] );
timers[id] = setTimeout( function () {
document.dispatchEvent( new CustomEvent( ‘aagam_empty_slot’, {detail: id} ) );
delete ( timers[id] );
}, 2500 );
} );
googletag.pubads().addEventListener( ‘slotResponseReceived’, function ( ev ) {
const id = ev.slot.getSlotElementId();
if ( typeof timers[id] !== ‘undefined’ ) {
clearTimeout( timers[id] );
delete ( timers[id] );
}
if ( ! ev.slot.getResponseInformation() ) {
document.dispatchEvent( new CustomEvent( ‘aagam_empty_slot’, {detail: id} ) );
}
} );
window.advadsGamHasEmptySlotListener = true;
}

googletag.enableServices();
googletag.display( ‘gpt-ad-9291643311756-0’ );
} );

रामकुमार यादव, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। अंबिकापुर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद एक छात्र को दंड स्वरूप कॉपी में कई पन्नों तक अश्लील गालियां लिखवाईं। बताया जा रहा है कि छात्र से मां से जुड़ी गालियां 100 बार लिखवाई गई। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दो छात्रों के विवाद होने पर दी गालियां लिखने की सजा

यह पूरा मामला अंबिकापुर स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल का है। बताया जा रहा है कि दो छात्रों के बीच विवाद होने पर शिक्षिका ने दंड के रूप में छात्र से अश्लील शब्द और गालियां बार-बार लिखवाईं।

जब यह कॉपी अभिभावकों के हाथ लगी तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने के बाद छात्र संगठनों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन व शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

DEO ने दिए जांच के आदेश

मामले में सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने कहा कि यह विषय मेरे संज्ञान में आया है। इसके लिए मैंने सहायक संचालक को जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट जैसे ही आएगी, उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जो यह कृत्य है, वह निहायत ही गलत है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए और विद्यार्थियों को ऐसे संस्कार कभी नहीं देने चाहिए। ऐसी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

Exit mobile version