
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बुधवार दोपहर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में किरण सिंह देव के कूल्हे में गंभीर चोट आई…

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक वीभत्स मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जिसे…

अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छात्र को दी गई अमानवीय सजा का मामला सामने आया है। स्कूल की शिक्षिका प्रेरणा ने कक्षा आठवीं के एक छात्र को सजा के तौर पर अपनी कॉपी में 200 बार मां की गाली लिखने का निर्देश दिया। इस घटना के बाद से अभिभावकों…

रामकुमार यादव, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। अंबिकापुर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद एक छात्र को दंड स्वरूप कॉपी में कई पन्नों तक अश्लील गालियां लिखवाईं। बताया जा रहा…

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। प्रदेश इकाई को बेहतर संगठन निर्माण और 'छत्तीसगढ़ कांग्रेस कनेक्ट सेंटर' की प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए यह राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि मिली है।

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने बुधवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम…

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में फेसबुक के माध्यम से हुई एक बड़ी साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दो शातिर महिलाओं ने खुद को ड्रॉपशिपिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग का एक्सपर्ट बताकर एक वकील को निवेश का झांसा दिया और उनसे 47.60 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित वकील सुरेंद्र कुमार देवांगन की शिकायत पर…

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रशासन की लापरवाही और सड़क निर्माण में हो रही भारी देरी से नाराज भैंसबोड़ गांव के ग्रामीणों ने बुधवार, 29 जुलाई को विरोध का एक अनूठा रास्ता अपनाया। ग्रामीणों ने राम मंदिर से मड़ई चौक तक जाने वाली बदहाल सड़क पर जमा कीचड़ में धान की रोपाई कर अपना आक्रोश…

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों के लिए खरीदे गए कंप्यूटरों में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत हुई इस खरीद में धांधली की शिकायतों के बाद, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने एक चार सदस्यीय जांच समिति…

बिलासपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब बुधवार शाम एक कैदी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी। डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा राहुल कंवर उर्फ विकेश जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूद गया। इस हृदयविदारक…









