
झारखंड के वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम और उसके सहयोगियों को पुलिस गिरफ्त से भगाने में मदद करने वाले मददगारों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। इस मामले में झारखंड पुलिस की एक टीम बुधवार को अंबिकापुर पहुंची और स्थानीय कोतवाली थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया है कि…

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी और भारी कर्ज के बोझ से दबे जेपी सीमेंट प्लांट के एक कर्मचारी ने मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पुष्पेंद्र परमार के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना के रहने वाले…

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते होने वाली अवैध तस्करी पर नकेल कसते हुए जशपुर पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 552.160 किलोग्राम गांजा और…

बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं का तांता लग गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की दूरी, राशन वितरण में भारी गड़बड़ी, बिजली कटौती और मजदूरी भुगतान जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनसुनवाई के दौरान पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित…

मुंगेली जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। पथरिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिलदहा के पंचायत सचिव भूपत राजपूत को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित ऐतिहासिक श्री जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व आयोजित चार दिवसीय विशेष औषधीय काढ़ा वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। भगवान को भोग लगाने के बाद इस दिव्य काढ़े को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। समापन के दिन मंदिर परिसर के बाहर करीब…

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एसईसीएल (SECL) गेवरा माइंस के बैकअप ऑफिस में हुई सनसनीखेज लूटपाट की गुत्थी को दीपका पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कार्यालय में घुसकर कर्मचारी और सीआईएसएफ (CISF) जवान के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि कीमती सामान और तांबे…

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सुधारवादी कदमों को बढ़ावा देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। प्रदेश को अपनी पहली ओपन जेल मिलने जा रही है, जिसे बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव में स्थापित किया जाएगा। 10.20 हेक्टेयर के विशाल दायरे में फैली इस ओपन जेल में एक साथ 200 कैदियों को रखने की क्षमता…

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो पिछले काफी समय से मंदिरों को अपना निशाना बना रहा था। आरोपी न केवल कांकेर, बल्कि धमतरी और जगदलपुर के विभिन्न मंदिरों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस की कड़ी मशक्कत और 350 से…

सूरजपुर जिले के तिलसिंवा इलाके में स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल संस्थान इन दिनों विवादों के घेरे में है। संस्थान पर आरोप है कि छात्रों से मोटी फीस वसूलने के बाद भी समय पर परीक्षाएं आयोजित नहीं की गईं। इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश…









