![]()
धमतरी में ताबीज पहनाने के बहाने एक महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक कथित बाबा को गिरफ्तार किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर पीड़िता को कमरे में अकेला किया। इसके बाद उसने महिला के साथ अशोभनीय और अश्लील हरकतें करते हुए उसकी मर्यादा भंग करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पूजा के बहाने कमरे में किया अकेला सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने 10 जुलाई को अपने बच्चों के लिए ताबीज बनवाने के उद्देश्य से ग्राम देमार निवासी दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर (30) से संपर्क किया था। 12 जुलाई की सुबह आरोपी महिला के घर पहुंचा और पूजा-पाठ का बहाना बनाकर परिवार के अन्य सदस्यों को कमरे से बाहर भेज दिया। महिला के शोर मचाने पर भागा आरोपी कमरे में अकेला पाकर आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत की और उसके कपड़े व शरीर को छूने का प्रयास किया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे (30) उर्फ मोची गब्बर, निवासी ग्राम देमार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
ताबीज पहनाने के बहाने महिला से अश्लील हरकत:धमतरी में पूजा-पाठ के बहाने पीड़िता को कमरे में किया अकेला, कथित फरार बाबा गिरफ्तार
सारांश

राज्य की खबरे

Crime: नरसिंहपुर में अवैध संबंधों के विरोध पर महिला की हत्या, पति और ननद गिरफ्तार

Raid: कोरबा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त और भारी भंडार पकड़ा

Nagaur: शिक्षक भर्ती परीक्षा देने आई युवती ने होटल में दी जान

Delhi News: पत्नी की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस के SI ने की आत्महत्या

Drugs: मंदसौर में तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में एमडी और डोडाचूरा बरामद
अन्य खबरे

Hurun Real Estate List: गौतम अडाणी बने देश के सबसे अमीर रियल एस्टेट कारोबारी

Hurun Real Estate List: गौतम अडाणी बने देश के सबसे अमीर रियल एस्टेट कारोबारी

Moto G77 Power 5G लॉन्च: 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आया यह फोन

Viral: फोटो खिंचवाते वक्त फैन पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- हाथ नीचे करो

Jasmine इत्र के चमत्कारी उपाय: बढ़ाएं आत्मविश्वास और मानसिक शांति









