![]()
छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी सवार सड़क किनारे खड़े के पीछे जा घुसे। हादसे में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक साल का बच्चा जख्मी है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना कुम्हारी थाना इलाके की है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर बच्चों समेत 5 लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, यह हादसा सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली सड़क पर हुई है। हाईवे किनारे खड़ा था ट्रैक्टर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) नेशनल हाईवे के किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा घुसी। हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हाईवे पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। एक घायल बच्चे का इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। एक घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान और उनके संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। आरोप- हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था इस बीच, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था। उनका कहना है कि पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त रही और हादसे के बाद तेजी नहीं दिखाई गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
BREAKINGदुर्ग में सड़क-हादसे में 3 बच्चों समेत 4 की मौत:नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर के पीछे घुसे स्कूटी सवार, 5 लोग थे सवार
सारांश

राज्य की खबरे

Chhattisgarh News: 22 लाख की धोखाधड़ी, जमानत खारिज फिर भी आरोपी फरार

Rahul Gandhi: अमित शाह पर राहुल के बयान पर दिनेश प्रताप का पलटवार

MP News: युवाओं के लिए यूथ क्लब, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Street Fight: ठेला लगाने के विवाद में पिता-बेटों पर जानलेवा हमला

Bilaspur Crime: प्रेम प्रसंग में किसान की हत्या, परिजनों का बड़ा आरोप
अन्य खबरे

Latest Update: विजय देवरकोंडा और रश्मिका की फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज

Box Office Update: यश की फिल्म ने KGF 2 के बाद रचा इतिहास

Viral Video: यश-कियारा का इंटीमेट सीन लीक, इंटरनेट पर मचा बवाल

Yash Update: यश का दमदार कमबैक, गीतू मोहनदास की फिल्म में दिखेगा एक्शन

Big Reveal: Rida Tharana ne Kullu ko expose kar badli apni side









