
मध्य प्रदेश में बुधवार का दिन राजनीतिक प्रदर्शन, बिजली दरों में बढ़ोतरी और मौसम के मिजाज को लेकर चर्चा में रहा। भोपाल में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया, वहीं बिजली कंपनियों ने सरचार्ज बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। इसके अलावा, प्रदेश में जारी मानसून की सक्रियता और…

छत्तीसगढ़ के मोहला जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम देवरसुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने छापेमारी कर मध्य प्रदेश निर्मित 19 पेटी अवैध शराब बरामद की है और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया के घातक प्रभाव से बचाने और बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन’ का आगाज किया है। वर्ल्ड ओआरएस-डे के अवसर पर शुरू हुआ यह विशेष जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में 25 अगस्त तक संचालित किया जाएगा।…

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरवानी में सात वर्षीय मासूम यश बरसे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने और मुंह से झाग निकलने के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिदबिदा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय किसान मांघी लाल राजपूत की मौत हो गई। खेत में काम के दौरान जमीन से महज 5 फीट की ऊंचाई पर झूल रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से किसान को जोरदार…

रायसेन के मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या के कारण बुधवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बड़ौदा निवासी एक सब्जी विक्रेता, शैतान सिंह ने अपनी दुकान लगाने के लिए जगह न मिलने से नाराज होकर मुख्य सड़क के बीचों-बीच सब्जियां फैला दीं। इस विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चोखनपाल-गंगालूर मार्ग पर पुल-पुलियों के निर्माण न होने से मानसून के दौरान जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक नदी-नाले उफान पर होने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच यह मार्ग…

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने मेट्रो संचालन और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की है। यूपीएमआरसी भारत का पहला ऐसा मेट्रो संगठन बन गया है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है। बुधवार को निगम के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया। केंद्र…

ग्वालियर में सूदखोरों के चंगुल में फंसे एक किसान द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने घटना के 18 दिन बाद बड़ी कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुरार के त्यागी नगर निवासी…

रायपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड शंभू राय समेत तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खुदाई में प्राचीन सोना मिलने का झांसा देकर लोगों को पीतल के आभूषण थमा देता था। गिरोह ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर, तेलीबांधा और डीडी नगर थाना क्षेत्रों…









