![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार रवि (22) निवासी बसेरा खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को पीड़िता ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी अजय कुमार रवि पहले शंकरगढ़ में ड्राइवरी का काम करता था और उसके घर में रहता था। मार्च 2025 में गांव लौटने के बाद वह लगातार मोबाइल के जरिए महिला और उसके पति को परेशान करने लगा। विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी शिकायत में बताया गया कि मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करता और महिला के पति को जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि उसने महिला के कपड़े बदलते समय का अश्लील वीडियो हासिल कर उसे वायरल किया और आपत्तिजनक संदेश भेजकर बदनाम करने का प्रयास किया। आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ केस पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 79 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 और 67(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर दबोचा जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव बसेरा खुर्द लौटा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी को 21 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर के शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, पति को जान से मारने की देता था धमकी
सारांश

राज्य की खबरे

Highway: इंदौर-इच्छापुर रोड के गड्ढे भरने के लिए सड़कों पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता

School: 1 मिनट देरी पर छात्र की पिटाई, बालोद में शिक्षक पर FIR दर्ज

NEET पेपर लीक: करौली में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, PM का पुतला फूंका

Delhi News: सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की भावुक अपील, अनशन खत्म करने की गुहार

Jabalpur University: मेडिकल यूनिवर्सिटी के बंटवारे पर बवाल, राज्यपाल से रोक की मांग
अन्य खबरे

Review: मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी की कहानी दिल छूती है, पर धीमी रफ्तार थका देती है

Trump का नया टैरिफ प्लान: भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती!

August Transit: अगस्त में 4 ग्रहों का बड़ा फेरबदल, जानिए आपकी राशि पर असर

Review: मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी भावनाओं से भरी, पर बेहद धीमी फिल्म

Trump का नया टैरिफ प्लान: भारतीय फार्मा कंपनियों की बढ़ेगी मुश्किलें








