![]()
अजमेर में एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि प्रग्नेंट होने पर आरोपी ने उसका अबॉर्शन कराया और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता रहा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पति की मौत के बाद उसकी मुलाकात एक सोशल नेटवर्किंग एप के जरिए आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा और परिवार की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने शादी का विश्वास दिलाकर अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहीं पहली बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए गए। शादी का आश्वासन देकर महिला से करता रहा रेप शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देकर महिला से संबंध बनाता रहा। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से महिला की अश्लील तस्वीरें भी अपने मोबाइल से ले लीं। महिला के प्रग्नेंट होने पर आरोपी ने कथित रूप से दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। कोर्ट में कई डॉक्यूमेंट्स पर कराए साइन पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी उसे शादी के नाम पर कोर्ट ले गया और कई खाली स्टांप, कागजात, रजिस्टर पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान करवा लिए, लेकिन शादी नहीं की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और कथित रूप से अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत पहले दूसरे जिले में दी गई थी, जहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला क्षेत्राधिकार के आधार पर अजमेर के एक थाने भेजा गया। यहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अजमेर में शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप:प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवाया, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
सारांश

राज्य की खबरे

UP News: राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन

Breaking: बच्चों ने महिला आयोग में की पिता की शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

UP News: युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार को घेरा

Delhi News: राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा हमला, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया यह बयान

Rahul Gandhi: मैहर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
अन्य खबरे

Monsoon: मानसून में घर लाएं ये शुभ पौधे, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Mystery: मां बगलामुखी मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलती है दिव्य मिट्टी

Indigo का दबदबा: जून में 66.3% मार्केट शेयर के साथ उड़ान भरी

Business: बुधवार को व्यापार और गुरुवार को प्रॉपर्टी निवेश क्यों शुभ है?

Indigo का जलवा: 66.3% मार्केट शेयर के साथ एयरलाइंस सेक्टर में दबदबा








