![]()
राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत हवाई यात्रा सोमवार से शुरू हो गई। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने 43 वरिष्ठ नागरिकों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल जयपुर के सिंधी कैंप स्थित होटल महादेव विला से बस द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली से सभी हवाई जहाज के जरिए काठमांडू (नेपाल) पहुंचेंगे। सभी वरिष्ठ तीर्थयात्री काठमांडू में स्थित प्रसिद्ध बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। पशुपतिनाथ जी के साथ-साथ काठमांडू के अन्य प्रमुख दर्शनीय धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। 3-स्टार होटल में ठहराव और सुरक्षा देवस्थान मंत्री कुमावत ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य ध्येय बुजुर्गों के जीवन को सुगम और भक्तिमय बनाना है। जो बुजुर्ग कभी हवाई जहाज में बैठने का सपना देखते थे, आज सरकार उन्हें सीधे बाबा पशुपतिनाथ के द्वार पहुंचा रही है। मंत्री कुमावत ने कहा- प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा में कई सुधार किए गए हैं। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय हवाई यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को धर्मशाला में ठहराया जाता था। लेकिन अब उनके लिए 3 स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया- तत्कालीन सरकार के समय काठमांडू में यात्रियों की एक दिन ठहराया जाता था मगर अब 2 दिन ठहराया जाता है। अब यात्री पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के साथ-साथ बुढ़ानीलकंठ मंदिर व बोधनाथ स्तूप के भी दर्शन कर सकते हैं। तीर्थयात्रियों के आराम के लिए काठमांडू में 3-स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सहायता, सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए 01 सरकारी अनुरक्षक और 01 आईआरसीटीसी का स्टाफ पूरी यात्रा में साथ रहेगा। यह पहला दल अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करके 22 जुलाई-2026 को वापस जयपुर लौटेगा। 22 सितंबर तक 2860 बुजुर्ग करेंगे हवाई यात्रा देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने आगामी शेड्यूल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से 22 सितंबर-2026 तक हर दिन काठमांडू के लिए हवाई यात्रा का संचालन किया जाएगा। 22 सितंबर तक कुल 2,860 वरिष्ठ नागरिकों को पशुपतिनाथ जी के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे। इनमे बीकानेर जिले के 205 व चूरू जिले के 177 यात्री शामिल हैं। अक्टूबर और नवंबर के महीनों में त्योहारों (दीपावली आदि) के कारण हवाई यात्राएं स्थगित रहेंगी। बचे हुए हवाई तीर्थयात्रियों को दिसंबर महीने से दोबारा काठमांडू दर्शन के लिए भेजा जाएगा। राजस्थान सरकार की इस पहल से बुजुर्गों में भारी उत्साह है और पहले दल के यात्रियों को विदा करते समय पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस मोके पर भाजपा नेता सुनील कुमावत, आइआरसीटीसी के अपर महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जयपुर प्रथम रतन लाल योगी व जयपुर सकिंड महेंद्र देवतवाल, बीकानेर के सहायक आयुक्त गौरव सोनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा रवाना:मंत्री जोराराम कुमावत ने 43 वरिष्ठ नागरिकों को रवाना किया
सारांश

राज्य की खबरे

UP News: युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार को घेरा

Delhi News: राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा हमला, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया यह बयान

Rahul Gandhi: मैहर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Rahul Gandhi की गिरफ्तारी पर कटनी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना जारी

Justice: सुसाइड के लिए उकसाने पर अब 10 साल की जेल, कोर्ट ने सबूतों को माना आधार
अन्य खबरे

Monsoon: मानसून में घर लाएं ये शुभ पौधे, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Mystery: मां बगलामुखी मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलती है दिव्य मिट्टी

Indigo का दबदबा: जून में 66.3% मार्केट शेयर के साथ उड़ान भरी

Business: बुधवार को व्यापार और गुरुवार को प्रॉपर्टी निवेश क्यों शुभ है?

Indigo का जलवा: 66.3% मार्केट शेयर के साथ एयरलाइंस सेक्टर में दबदबा








