Railway: CM योगी और अश्विनी वैष्णव ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई रेल सेवा अब नियमित रूप से संचालित होगी, जो सप्ताह में दो दिन अपनी सेवाएं देगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की विकास…

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई रेल सेवा अब नियमित रूप से संचालित होगी, जो सप्ताह में दो दिन अपनी सेवाएं देगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव करार दिया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन केवल एक परिवहन साधन नहीं है, बल्कि कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली एक नई ‘जीवनरेखा’ साबित होगी, जिससे दोनों मंडलों के बीच बेहतर तालमेल और विकास के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेलवे का ढांचा तेजी से मजबूत हो रहा है। यह ट्रेन रामनगर से शुरू होकर काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी। इस रूट के जुड़ने से न केवल कुमाऊं और गढ़वाल का सफर सुगम होगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को भी सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मौत का मंजर: जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

सीएम धामी ने जोर देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज आधुनिकता के नए आयाम छू रही है। सुरक्षा, गति और तकनीक के मामले में रेलवे में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। ‘मेड इन इंडिया’ वंदे भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनें देश की आत्मनिर्भरता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रही हैं। रेलवे अब पर्यावरण के अनुकूल हरित तकनीकों को अपनाकर भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है, जो देश के लिए गर्व की बात है।

राज्य की प्रगति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है, जो उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन विकास को नई ऊर्जा देगी। राज्य को अब तक दो वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए राज्य को रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित हुआ है। फिलहाल उत्तराखंड में लगभग 39 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं युद्धस्तर पर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, दो लोगों की मौत से मचा कोहराम

केंद्र और राज्य के बेहतर तालमेल को विकास की धुरी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करना है।

इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को अन्य राज्यों से जोड़ने के लिए 20 नई और विस्तारित रेल सेवाएं शुरू की गई हैं। साथ ही, राज्य के 11 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। रेल मंत्री ने राज्य में रेलवे विकास कार्यों में मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद किया।

  • उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • देश-दुनिया की अपडेट्स के लिए लल्लूराम डॉट कॉम के साथ जुड़े रहें