![]()
डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरी वेरिया फला गांव में सांप के डसने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बालक पिछले छह माह से अपने नाना के घर रह रहा था। सांप के डसने के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार ढूंढा निवासी कमलेश अहारी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनका पुत्र मिथुन पिछले छह माह से अपने नाना के घर बोरी वेरिया फला में रह रहा था। शुक्रवार को मिथुन घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद परिजन घबराकर मिथुन को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
सांप के डसने से मासूम बच्चे की मौत:घर के पास खेलते समय हादसा, छह महीने से नाना के घर रह रहा था
सारांश

राज्य की खबरे

Chhattisgarh News: 22 लाख की धोखाधड़ी, जमानत खारिज फिर भी आरोपी फरार

Rahul Gandhi: अमित शाह पर राहुल के बयान पर दिनेश प्रताप का पलटवार

MP News: युवाओं के लिए यूथ क्लब, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Street Fight: ठेला लगाने के विवाद में पिता-बेटों पर जानलेवा हमला

Bilaspur Crime: प्रेम प्रसंग में किसान की हत्या, परिजनों का बड़ा आरोप
अन्य खबरे

Latest Update: विजय देवरकोंडा और रश्मिका की फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज

Box Office Update: यश की फिल्म ने KGF 2 के बाद रचा इतिहास

Viral Video: यश-कियारा का इंटीमेट सीन लीक, इंटरनेट पर मचा बवाल

Yash Update: यश का दमदार कमबैक, गीतू मोहनदास की फिल्म में दिखेगा एक्शन

Big Reveal: Rida Tharana ne Kullu ko expose kar badli apni side









